भारतीय कुश्ती खिलाड़ियों के हर सपने होंगे पूरे: संजय सिंह

भारतीय कुश्ती खिलाड़ियों के हर सपने होंगे पूरे: संजय सिंह

बृजभूषण शरण के मार्गदर्शन में कुश्ती के लिए पूरा जीवन समर्पित रहेगा

वाराणसी । भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव में बड़ी व एकतरफा जीत हासिल करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने सबसे पहले ‘वाराणसी ‘ से कि बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया को बाधित कर जिस तरह कुश्ती को बर्बाद करने की कोशिश हुई, उसकी भरपाई करना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। 31 दिसम्बर तक रुके सभी अंडर 20 तक के नेशनल टूनमिंट कराकर बच्चों का साल किसी भी हाल में बचाने की पूरी कोशिश करूंगा। उन्होंने अपनी जीत को असत्य पर सत्य की जीत बताते हुए कहा कि झूठ ज्यादा दिनों तक नही टिकता। सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। आज हर वो बच्चा चुनाव जीता है जिसके कुश्ती में अपने सपने है, खेल के लिए उसका समर्पण है। कुश्ती मेरा परिवार है और पूर्व अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह हम सबके मुखिया है। कुश्ती आज जो भी है, जिस ऊंचाई तक पहुँची है, ये सब उन्ही की देन है। आगे भी उन्ही के मार्गदर्शन में कुश्ती के विकास के लिए प्रयास करता रहूंगा। एक सवाल के जवाब में संजय सिंह ने कहा कि कुश्ती के लिए 20 वर्षों से बृजभूषण शरण सिंह के नेतृत्व में काम कर रहे है और बाकी पूरा जीवन भी उसी के लिए लगा देंगे। परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु वऔघड़ गुरुपद संभव राम की कृपा से आज इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकी है। वाराणसी हमारे लोकप्रिय सांसद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय सीट है मेरा पूरा प्रयास होगा कि उनकी खेल नीति के अनुरूप कुश्ती को भी और ऊंचाइयों पर ले जाऊ। कहा कि चुनाव को रोकने के लिए जिस तरह के कुचक्र रचे गए वो पूरे देश के सामने है। कुछ तथाकथित खिलाड़ियों ने जिस तरह खेल के मैदान से हटकर राजनीति के अखाड़े का सहारा लिया, उसकी जितनी भी निंदा की जाय कम है। अंतिम समय तक कुश्ती को बर्बाद करने की कोशिश हुई लेकिन न्यायालय ने ऐसा नही होने दिया। न्याय प्रक्रिया पर हम लोगों को शुरू से भरोसा था और अंत में कोर्ट ने भी ऐसा ही निर्णय सुनाकर चुनाव कराने का आदेश दिया। मेरे लिए आने वाला हर पल कीमती है क्योंकि अब मुझे कुश्ती के लिए ही मेहनत करनी है। अंतरराष्ट्रीय खेलो में कुश्ती के दबदबे को और बढ़ाना है। खिलाड़ियों के लिए जो भी सुविधाए जरूरी होंगीं उसके लिए हर स्तर पर प्रयास करूंगा।

 

भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव में बड़ी व एकतरफा जीत हासिल

31 दिसंबर तक साल के रुके सभी टूर्नामेंट कराना प्राथमिकता

विश्व पटल पर बढ़ेगा काशी का मानः राजीव सिंह

वाराणसी (काशीवार्ता)। जिला कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने संजय सिंह बबलू की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पहली बार काशी का कोई व्यक्ति कुश्ती संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है। निश्चित तौर पर अब आने वाले दिनों विश्व फलक पर काशी व कुश्ती का मान बढ़ेगा। बृजभूषण शरण सिंह के नेतृव में जिस तरह संजय सिंह ने महिला कुश्ती के विकास के लिए प्रयास किया है, उम्मीद है कि अब वो उन्ही के मार्गदर्शन में महिला कुश्ती को नए आयाम तक पहुंचने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। राजीव सिंह ने कहा कि पूर्वांचल में मिट्टी से गद्दे तक कुश्ती को पहुंचाने में संजय सिंह ने बड़ी भूमिका निभाई है। संजय सिंह की जीत से आज एक बात स्पष्ट हो गई कि नियत में खोट न हो तो लक्ष्य प्राप्ति में बाधा भले आए लेकिन जीत अंततः होती ही है।

 

NewsBanarasDiary

@banarasdiary

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *